कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कारोडीह में छात्राओं को दी गई कानून और सुरक्षा की जानकारी।
SHIKHAR DARPANSaturday, September 20, 2025
0
जमुआ,शिखर दर्पण संवाददाता।
गिरिडीह एसपी डॉ विमल कुमार के निर्देश पर शुक्रवार देर शाम कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कारोडीह में जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम डीएसपी कैलाश कुमार महतो, डीएसपी नीलम कुजूर और महिला थाना प्रभारी दीपमाला कुमारी के नेतृत्व में तथा जमुआ थाना प्रभारी मणिकांत कुमार की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। अभियान के दौरान छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम, साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा से बचाव, डायल 112 आपातकालीन सेवा, सड़क सुरक्षा और बाल विवाह रोकथाम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।
अधिकारियों ने बालिकाओं को कानून एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 का उपयोग करने की सलाह दी।साथ ही साइबर अपराध से बचाव और महिलाओं की सुरक्षा के लिए सतर्कता बरतने के उपायों पर भी चर्चा की गई।कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में सुरक्षा की भावना के साथ आत्मनिर्भरता विकसित करना और समाज में जागरूकता फैलाना था। इस मौके पर विद्यालय की शिक्षिकाएँ शैलबाला, विजय लक्ष्मी, जोली वर्मा, दीपिका झा, सुनीता कुमारी, चित्रलेखा, सत्यवती, वीना पांडेय समेत अन्य उपस्थित थे।