बाबूलाल ने तीन शोकाकुल परिवारों से मिलकर बंधाया ढाढंस ।
SHIKHAR DARPANSaturday, September 20, 2025
0
तिसरी,शिखर दर्पण संवाददाता।
पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष व स्थानीय विधायक बाबूलाल मरांडी बीते दो दिनों से तिसरी के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा कर जनसमस्याएं सुनी। बाबुलाल ने शनिवार को तिसरी के तीन शोकाकुल परिवारों से मिलकर ढाढंस बंधाया।श्री मरांडी लोकाय के प्रवासी मजदूर बबलू यादव के घर पहुंचे। जहाँ उन्होंने परिजनों को सांत्वना दिया। जिसके बाद वे गुहियातरी के प्रवासी मजदूर मनोज यादव के घर भी पहुंचे।
वहां भी उन्होंने घटना की विस्तृत जानकारी लेते हुए शोकाकुल परिवार को सांत्वना दिया। वहीं बीते दिनों सिंघो के धोवापाट निवासी माले के सक्रिय सदस्य बुधन यादव की भौंरा काटने से हुई मौत की जानकारी पर बाबूलाल उनके घर पहुंचे। जहाँ परिजनों से घटना की विस्तृत जानकारी लेते हुए संवेदना प्रकट किया। वहीं उन्होंने तीनों शोकाकुल परिवारों को हर संभव मदद के साथ आर्थिक सहयोग भी किया।मौके पर अशोक उपाध्याय,मनोज यादव, सुनील साव, सुनील शर्मा समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.