Type Here to Get Search Results !

राधास्वामी संगठन के नेता शमीम अख्तर गिरफ्तार, वाहन स्कीम घोटाले का आरोप।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

पचंबा पुलिस ने गांडेय विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके और राधास्वामी संगठन से जुड़े शमीम अख्तर को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने संगठन की वाहन स्कीम के नाम पर कई लोगों से पैसा लिया लेकिन फाइनेंस कंपनियों को समय पर भुगतान नहीं किया। इसके चलते वाहन लेने वाले लोगों को कंपनियों द्वारा परेशान किया जा रहा था। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने देर रात उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की। शमीम अख्तर की गिरफ्तारी के बाद पूरे क्षेत्र में चर्च का विषय है। इधर राधास्वामी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सिन्हा ने स्पष्ट किया कि संगठन से शमीम अख्तर का कोई संबंध नहीं है।

उन्होंने बताया कि अख्तर के खिलाफ कुछ माह पहले ही यह शिकायत मिली थी कि उन्होंने कुछ लोगों से संगठन के बजाय अपने के लिए निजी खाते में पैसे जमा करवाए थे। जिसके बाद उन्हें संगठन की और से नोटिस किया गया था।नोटिस के बावजूद संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उन्हें 24 जुलाई को ही संगठन से निष्कासित कर दिया गया था। श्री सिन्हा ने कहा कि संगठन की सभी योजनाएं पूरी पारदर्शिता के साथ चलाई जाती हैं और शमीम अख्तर के खिलाफ लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए उन्हें बाहर कर दिया गया था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.