Type Here to Get Search Results !

पीरटांड़ प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया करमा पर्व, बच्चों ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रम।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

पीरटांड़ प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में धूमधाम सव करमा पर्व मनाया गया।इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के चिरकी,मधुबन, पालगंज, खुखरा, हरलाडीह, मंडरो,कुरको,नवाडीह सहित गई जगहों पर करमा पर्व को लेकर उत्साह देखा गया।वही इस दौरान वसु इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल खुखरा में पारंपरिक रीति-रिवाज और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ करमा पूजा का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में बच्चों ने करमा पर्व की पूजा-अर्चना कर प्रकृति एवं जीवन के इस महान पर्व का महत्व समझा। जीवों की धानी कहे जाने वाले करमा पेड़ की पूजा कर बच्चों ने अपनी संस्कृति और परंपरा का सम्मान किया। विद्यालय की छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

वहीं, शिक्षकों ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया। मंच पर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नृत्य व गीत ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया।इस मौके पर विद्यालय के विज्ञान शिक्षक ने करमा पूजा की परंपरागत विधियों और वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए पेड़-पौधों की अहमियत समझाई। उन्होंने कहा कि शुद्ध हवा और जीवनदायिनी ऊर्जा हमें पेड़-पौधों से ही प्राप्त होती है। ऐसे में औद्योगिकीकरण की दौड़ में तेजी से समाप्त हो रही प्राकृतिक संस्कृति को बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने करमा पर्व के सांस्कृतिक और पर्यावरणीय महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को परंपराओं से जुड़ने का संदेश दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.