Type Here to Get Search Results !

हेमंत सरकार गरीबों की जमीन छीनना बंद करे : मंजूभाजपा का जमुआ में जोरदार आक्रोश प्रदर्शन।

जमुआ,शिखर दर्पण संवाददाता।

भाजपा ने गुरुवार को जमुआ में एक दिवसीय आक्रोश प्रदर्शन किया। इसकी शुरुआत इंदिरा गांधी उच्च विद्यालय प्रांगण से हुई। नेतृत्व विधायक मंजू कुमारी ने किया। सैकड़ों कार्यकर्ता और नेता हाथों में झंडा-तख्ती लेकर नारेबाजी करते हुए मुख्य सड़क से गुजरते जमुआ प्रखंड मुख्यालय पहुंचे, जहां आक्रोश सभा आयोजित की गई।सभा को संबोधित करते हुए विधायक मंजू कुमारी ने कहा कि हेमंत सरकार गरीबों और आदिवासियों की जमीन छीन रही है। भूमाफियाओं के जरिए उन्हें पुश्तैनी जमीन से बेदखल किया जा रहा है। नगड़ी में रिम्स-2 निर्माण के नाम पर गरीबों की झोपड़पट्टी तोड़ी जा रही है। आदिवासी नेता सूर्य हांसदा का फर्जी इनकाउंटर हुआ, इसकी जांच होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जैसा नेता पूरी दुनिया में नहीं है। विपक्ष कभी ईवीएम पर सवाल उठाता है, कभी वोट चोरी की बात करता है। अगर वोट चोरी होती तो भाजपा की लोकसभा सीटें 400 पार होतीं।पूर्व विधायक सुकर रविदास ने कहा कि देश भाजपा के हाथों में ही सुरक्षित है। सभा को जिप सदस्य संजय हजरा, महिला मोर्चा अध्यक्ष उषा शर्मा, कामेश्वर पासवान, महेंद्र वर्मा, परमेश्वर यादव, अंजन सिन्हा, प्रदीप सिंह , सुमन सिन्हा ,गंगाधर वर्मा, अशोक सिंह, राजेंद्र यादव, साहेब महतो, दयानंद राय सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।आक्रोश प्रदर्शन में दशरथ वर्मा, नरेश यादव, गोपालकृष्ण पांडे, प्रणय सिन्हा, सीता देवी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे  मंच संचालन राजेंद्र राय ने किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.