Type Here to Get Search Results !

जमुआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी गिरफ्तार।

जमुआ,शिखर दर्पण संवाददाता।

जमुआ पुलिस ने रविवार को विशेष अभियान चलाते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की। विभिन्न कांडों में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान साबिर आलम, पिता मुख्तार आलम, ग्राम खरगडीहा निवासी के रूप में हुई है।बताया जाता है कि आरोपी जमुआ थाना कांड संख्या 216/25 में नामजद था और घटना के बाद से फरार चल रहा था। लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयासरत थी।

अंततः पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने उसे गिरिडीह जेल भेज दिया है।थाना प्रभारी मनीकांत कुमार  ने बताया कि फरार आरोपियों पर लगातार कड़ी नजर रखी जा रही है। कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। वहीं पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों में विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.