लखन सिंह के निधन पर विभिन्न समितियों ने जताया शोक।
SHIKHAR DARPANTuesday, September 23, 2025
0
मधुबन,शिखर दर्पण संवाददाता।
मधुबन ग्राम के सम्मानित एवं वरिष्ठ नागरिक नंदकिशोर सिंह के पिता लखन सिंह का 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।लखन सिंह अपने सरल स्वभाव और सामाजिक योगदान के लिए जाने जाते थे। दीर्घायु होने के बावजूद वे अंतिम समय तक स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन जीते रहे। उनके निधन से समाज ने एक मार्गदर्शक व प्रेरणास्रोत व्यक्तित्व को खो दिया है।
उनके निधन पर महावीर मंदिर सेवा समिति, दुर्गापूजा समिति, बाजार सेवा समिति, शिखरजी स्वच्छता समिति एवं जैन ट्रस्ट प्रबंधक ग्रुप के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ-साथ मधुबन ग्रामवासियों ने गहरा शोक प्रकट किया। सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि लखन सिंह का जीवन समाजसेवा और सद्भाव का प्रतीक रहा है। साथ ही उपस्थित लोगों ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस दुख की घड़ी सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।