पीरटांड़ प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणेश पूजा।
SHIKHAR DARPANWednesday, August 27, 2025
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
पीरटांड़ प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में हर्षोउल्लास के साथ गणेश पूजा मनाया गया। प्रखंड के पालगंज पंचायत भवन स्थित सुपरस्टार क्लब द्वारा गणेश पूजा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम के साथ आयोजित की गई। इसके अलावा मधुबन स्थित हटिया मैदान में भी बड़े उमंग और उल्लास के साथ गणेश पूजा का उत्सव मनाया गया। वहीं खुखरा पंचायत में भी गणेश पूजा संपन्न हुआ। इसके अतिरिक्त प्रखंड के चिरकी बाजार एवं कई गांवों में नवयुवकों द्वारा गणेश भगवान की प्रतिमा को विराजमान कर धूमधाम के साथ पूजा की गई।
बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पंडालों में पहुंचकर भगवान गणेश का दर्शन किया और पूजा-अर्चना में शामिल हुए।पहले दिन वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना से पूरे प्रखंड का वातावरण भक्तिमय बना रहा। गणेश महोत्सव को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी गणेश पूजनोत्सव धूमधाम और भक्ति भाव से मनाया जा रहा है। कई स्थानों पर इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दर्शन के लिए उमड़ी रही। वहीं, इस दौरान प्रशासन भी मुस्तैद दिखाई दिया।