बीटीएम ने किया खेतों का निरीक्षण, किसानों को दी महत्वपूर्ण जानकारी।
SHIKHAR DARPANThursday, August 21, 2025
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
पीरटांड़ प्रखंड कृषि विभाग की ओर से विभिन्न योजनाओं जैसे एन बिरसा विस्तार फसल, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन एवं अन्य योजनाओं के अंतर्गत धान, मडुआ, उड़द आदि फसलों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पीरटांड़ बीटीएम अमित कुमार ने खुखरा पंचायत के हीरापुर,खुखरा,जमुनीटांड़,बरियारपुर सहित कई गांवों का दौरा कर धान की विभिन्न किस्मों एवं खरीफ फसलों की स्थिति का आकलन किया। इस दौरान किसानों को फसलों की रोग नियंत्रण, कीट प्रबंधन, खरपतवार नियंत्रण, समय पर खाद–बीज डालने और पानी निकासी की उचित व्यवस्था बनाए रखने संबंधी सुझाव दिए गए।
बीटीएम ने बताया कि समय पर खाद व पानी की उचित व्यवस्था फसलों की पैदावार में मददगार करती है। साथ ही धान के खेतों में कीट नियंत्रण के लिए दवाओं का छिड़काव करने की सलाह दी गई। किसानों को उन्नत किस्मों की खेती अपनाने और विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।विभागीय टीम ने किसानों से अधिक से अधिक क्षेत्र में धान की रोपाई करने तथा उड़द, मडुआ जैसी दलहनी फसलों को शामिल कर उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया।