मधुबन में श्री दुर्गा पूजा समिति द्वारा 2 अक्टूबर को विशाल सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन।
SHIKHAR DARPANFriday, August 29, 2025
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
जैनियों के विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल मधुबन में इस बार दुर्गा पूजा के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। श्री दुर्गा पूजा समिति मधुबन की ओर से दिनांक 2 अक्टूबर 2025 को यह आयोजन किया जा रहा है।समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी विनोद सिन्हा के सहयोग से किया जा रहा है।
वहीं आयोजन की रूपरेखा के बारे में जानकारी देते हुए संगीत मंत्री कैलास अग्रवाल और विशाल जैन ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ होंगी।दुर्गा पूजा के इस मौके पर मधुबन क्षेत्र के श्रद्धालुओं और ग्रामीणों के लिए यह आयोजन विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। समिति के सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ बाहर से भी कलाकार आमंत्रित किए जाएंगे, ताकि श्रद्धालुओं को भक्ति और मनोरंजन का संगम देखने को मिल सके।