प्रवासी श्रमिक का शव आने की सूचना पाकर बगोदर विधायक पहुँचे परिवार से मिलने।
SHIKHAR DARPANMonday, January 13, 2025
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
बगोदर थाना क्षेत्र के ग्राम माहुरी निवासी मंगर महतो के (28 वर्षीय) पुत्र प्रवासी श्रमिक अजय कुमार महतो की मुंबई में पोकलेन मशीन से दबने से विगत दिनों बुधवार को मौत हो गई। शव को मुंबई से ट्रेन के माध्यम से हटिया रेलवे स्टेशन लाया गया। सोमवार सुबह पार्थिव शरीर गांव पहुंचने की सूचना पाकर बगोदर विधायक नागेंद्र महतो मृतक के परिजनों से मुलाकात कर हिम्मत बंधाया साथ ही श्रम विभाग की ओर से मिलने वाली मुआवजा दिलाने की बात कही।
ज्ञात हो कि विगत दिनों बगोदर विधायक नागेंद्र महतो के प्रसास से पीड़ित परिजनों के आश्रितों के लिए पनवेल (मुंबई) स्थानीय विधायक प्रशांत रामसेठ ठाकुर और पोकलेन मशीन मालिक से वार्ता कर 3 लाख 70 हजार रुपया की मुआवजा दिलाई गई है। उनका एक सप्ताह पूर्व बेटा का जन्म हुआ है।मौके पर जिप सदस्य सह मंडल अध्यक्ष दुर्गेश साहू,प्रवीण महतो,ढालचंद पटेल,पटेल बजरंगी,समय सिंह,कुलदीप माली, गोल्डन जायसवाल,जीतू महतो,नारायण महतो,टहल महतो, सहित कई अन्य लोग मौजूद रहें।