Type Here to Get Search Results !

भाजपा की बैठक में सदस्यता अभियान पर चर्चा।

बगोदर,शिखर दर्पण संवाददाता।

भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर औंरा पंचायत भवन में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि बगोदर विधायक नागेंद्र महतो मौजूद रहें।बैठक में संगठन मजबूती से लेकर सदस्यता अभियान को गति देने पर चर्चा की गयी। विधायक ने कहा कि किसी भी पार्टी का कार्यकर्ता रीढ़ होता है। भाजपा का सबसे महानपर्व सदस्यता अभियान पूरे देश मे चलाया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कुशल कार्य व विकसित राष्ट्र निर्माण को देखते हुए लोग उत्साह के साथ संगठन से जुड़ रहे हैं। सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं को औरा मंडल से अधिक से अधिक कैसे संगठन से सदस्यता ग्रहण करवाने के विशेष आग्रह किया।बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेश पांडेय ने किया।इस बैठक में सदस्यता अभियान के मंडल प्रभारी महेश मिश्रा, सह प्रभारी किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष ज़िबलाल महतो, मुखिया टेकलाल चौधरी, थानू महतो सहित कई अन्य भाजपा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ नेता कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.