Type Here to Get Search Results !

शास्त्रीनगर में मनाई गई कॉमरेड महेंद्र सिंह की शहादत दिवस।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

बगोदर की धरती को पूरे झारखंड बिहार हीं नहीं बल्कि कई राज्यों की जनता, शहीद महेंद्र सिंह क्रांतिकारी विचार के लिए जानती है। दबे कुचले की आवाज थे कॉमरेड महेंद्र सिंह। 16 जनवरी को सुबह शास्त्रीनगर में गांडेय और गिरिडीह विधानसभा के अगुवा साथी कन्हैया पांडे,मेहताब अली मिर्जा,नवीन पांडे आदि दर्जनों अगुवा साथियों ने शहीद कॉमरेड महेंद्र सिंह के फोटो पर माल्यार्पण किया साथ ही साथ नारे लगाए गए। सब ने  जननायक महेंद्र सिंह की जीवनी और उनके कार्य के बारे बताया। माले नेता राजेश सिन्हा ने मालार्पण किया नारा लगाया और उनकी जीवनी के बारे चर्चा की गई।

सिन्हा ने कहा कि कॉमरेड महेंद्र सिंह जननायक थे। उनका काम करने का अंदाज झारखंड और बिहार जानता है। दबे कुचले, किसान, छात्र,आदिवासियों की आवाज थे। गिरिडीह विधानसभा के बदड़ीहा और तेलोडीह कांड में पुलिस की दबिश के खिलाफ कोई नेता जनता को बचाने नहीं आए थे उस समय महेंद्र सिंह ने आकर जनता का साथ दिया था,आज भी भले सत्ता कोई हो,जनता दुख में सबसे पहले लाल झंडे को याद करता है।गिरिडीह विधानसभा और गांडेय विधानसभा से सैकड़ो साथी बगोदर के लिए कुच कर गए,जिला कमिटी की सदस्य प्रीति भास्कर,सनातन साहू,चुन्नू सहित कई लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.