Type Here to Get Search Results !

संथाली यात्रा को अनुमति नही देने के लिए एसडीओ को लिखा पत्र।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

पीरटांड़ के संथाल समाज एवं जनप्रतिनिधियों ने अनुमंडल पदाधिकारी डुमरी को एक आवेदन देकर संथाल यात्रा की परमिशन नही दिए जाने की मांग की है।कहा है कि पीरटांड़ प्रखंड हरलाडिल ओपी अंतर्गत लक्ष्मीपुर मैदान में सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर 5 फरवरी को एक दिवसीय संथाली यात्रा का आयोजन किया जा रहा है जिसका स्थानीय संथाल समाज एवं जनप्रतिनिधि विरोध कर रहे हैं लोगों का कहना है कि इस तरह के संथाली यात्रा (नाटक) का आयोजन अब तक पीरटांड़ में आयोजित नही की गई है। और न ही यहाँ की जनता कुसंस्कृति को परोसने वाले नाटक को देखना चाहती है।

एक और जहां इस तरह के नाटक से संथाली संस्कृति का उपहास होता है, वही लड़के एवं लड़कियां बिगड़ते है। यह संथाली संस्कृति से काफी भिन्न यात्रा है।इसे समाज पर गलत प्रभाव पड़ता है।इस लिए इस संथाली यात्रा को अनुमति नही दी जाए।पत्र की छाया प्रति स्थानीय विधायक सह मंत्री,उपायुक्त, अंचलाधिकारी पीरटांड़ एवं हरलाडिल ओपी को भेजी गई है।पत्र में वार्ड सदस्य बड़की देवी,देवी किस्कू,मुखिया सिमरकोढी साइमन खातून,मुखिया कुड़को मंटू मुर्मु,उप प्रमुख महेंद्र महतो, जिला परिषद सदस्य भाग 34 क्रांति मुर्मु सहित कई ग्रमीणों का हस्ताक्षर है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.