मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर गुणायतन की और से गुड चूड़ा व नारियल का वितरण।
SHIKHAR DARPANWednesday, January 15, 2025
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
जैनियों के विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मधुबन स्थित गुणायतन संस्थान की और से मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर हजारों लोगों के बीच गुड चूड़ा व नारियल का वितरण किया गया। गुणायतन संस्थान के मैनेजर सुभाष जैन ने बताया कि मुनि 108 प्रमाण सागर जी महाराज के मार्गदर्शन एवं आर्शीवाद से मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर मधुबन घूमने आए हजारों लोगों के बीच गुड चूड़ा व नारियल का वितरण किया गया। गुणायतन संस्थान द्वारा हमेशा इस प्रकार के कार्य बीच बीच मे किए जाते है। संस्थान की और से शिखरजी के आस पास के गाँवो में कई बार जरूरतमंद लोगो के बीच सामग्री का वितरण किया गया है। इस अवसर पर सुभाष जैन, नंदलाल जैन, वीरेंद्र छाबड़ा, राजकुमार काला, संजय जैन, अभिनव जैन सहित गुणायतन के पदाधिकारी एवं सहयोगी उपस्थित थे।