राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा संपर्क अभियान चलाया गया।
SHIKHAR DARPANMonday, January 13, 2025
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गिरिडीह के अंतर्गत सेवा सप्ताह के क्रम में सेवा बस्ती पांडेयडीह मैगजिनिया में संपर्क अभियान चलाकर लोगों से मिलकर उनका हाल-चाल जानने का प्रयास किया गया।साथ ही 14 जनवरी को पांडेयडीह में आयोजित स्वास्थ्य शिविर की जानकारी दी गई।मौके पर प्रांत सह सेवा प्रमुख मुकेश रंजन सिंह ने बस्ती के लोगों से आग्रह किया कि वे आधिकारिक संख्या में स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित होकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराएँ।संपर्क अभियान में संतोष खत्री,रंजन सिंह,संजय भदानी सहित कई स्वयंसेवक उपस्थित थे।