Type Here to Get Search Results !

महिला शक्ति एवं लोकतंत्र विषय पर संगोष्ठी का आयोजन।

डुमरी,शिखर दर्पण संवाददाता।

पारसनाथ महाविद्यालय में शुक्रवार को महिला शक्ति एवं लोकतंत्र विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।मुख्य अतिथि स्वर निर्भर संस्थान के नीतिश सिंह ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं जितनी तीव्र गति से राजनीति सहित सभी क्षेत्र में अपना कदम आगे बढ़ा रही है इससे एक सशक्त लोकतंत्र का परिणाम मान सकते हैं।

महिलाएं स्वयं आत्मनिर्भर होकर केवल अपने परिवार का भरण पोषण ही नहीं बल्कि राजनीतिक क्षेत्र में भी बढ़-चढ़कर नेतृत्व कर रही हैं जनता की नेतृत्व में उनकी सहभागिता काफी सराहनीय है।राजनीतिक विभाग के विभाग अध्यक्ष रीतलाल प्रसाद वर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में महिलाओं की अहम भूमिका है।महिला के सहयोग के बिना एक सफल लोकतंत्र की कल्पना असंभव है आज देश के सर्वोच्च नागरिक जो पूरे राष्ट्र को महिला की शक्ति का आभास करा रही है।कार्यक्रम को छात्र-छात्राएं क्रमशः कोमल कुमारी,नेहा कुमारी,संजना कुमारी लक्ष्मी,सचिन कुमार,दशरथ साहू ,आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.