Type Here to Get Search Results !

मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर मिलन कार्यक्रम का आयोजन।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर हर साल की भांति इस वर्ष भी सेवानिवृत्ति इंजीनियर विनय कुमार सिंह के बेड़ा कार्यालय गिरीडीह परिसर में भाजपा मिलन कार्यक्रम के तहत दही ,चूड़ा ,तिलकुट सहित अन्य सामग्री के साथ मकर संक्रांति का पर्व मनाया गया। उक्त अवसर पर इंजीनियर विनय कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। यह दिन सिर्फ धार्मिक महत्व नहीं रखता है। बल्कि इसका संबंध विज्ञान, कृषि एवं सामाजिक जीवन से भी जुड़ा हुआ है।

तथा आज के दिन से शुभ कार्य प्रारंभ किए जाते हैं।कार्यक्रम में शामिल बुद्धिजीवी, प्रबुद्ध जन, सभी पार्टी के सम्मानित नेता, कार्यकर्ता एवं नागरिक उक्त अवसर पर एक दूसरे से मिलते हुए एक दूसरे को शुभकामनाएं एवं बधाई दिए। उक्त कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे , जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी , प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुरेश साहू एवं चुन्नू कांत ,जिला महामंत्री महेंद्र वर्मा, विनीता कुमारी,  पूर्व महापौर सुनील पासवान, जिला अध्यक्ष यदुनंदन पाठक सहित सैकड़ो की संख्या में गिरिडीह के प्रबुद्ध जन बुद्धिजीवी सम्मानित नेता कार्यकर्ता एवं नागरिक थे ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.