Type Here to Get Search Results !

राजपूत समाज का परिवार मिलन सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन कल।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

आगामी 19 जनवरी को राजपूत समाज का परिवार मिलन सह वनभोज कार्यक्रम उत्तरवाहिनी  बराकर। तट पर होगा।इसकी तैयारी पूर्ण कर ली गयी है।इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में समाज के लोग जूट सके इसके लिए  अशोक सिंह परमार व विंदेश्वर सिंह ने अपने समाज के लोग जहां रहते हैं उन गांवों का दौरा किया।दोनो लोग  बागोडीह,छतरबाद,अंबाडीह, खेसकरी सहित अन्य गांव में जाकर समाजसेवियों से संपर्क किया।

बागोडीह में  अरूण सिंह,  महेंद्र सिंह , ओमप्रकाश सिंह ,नीलकंठ सिंह, बहादुर  सिंह आदि से संपर्क किया गया और उन्हें अपने गांव के अपने समाज के लोगो को शामिल करने को प्रेरित किया।इसी तरह छतरबाद में रामेश्वर सिंह ,  कुंवर सिंह, उपेन्द्र सिंह, रामवतार सिंह, पिंटू सिंह,महानंद सिंह जबकि अंबाडीह में  नागेश्वर सिंह , सकलदेव सिंह , अनिल सिंह, सुरेन्द्र सिंह, इंद्रजीत सिंह खेसकरी में  दीपेंद्र सिंह, रंजीत सिंह , विकाश सिंह,  चमरू सिंह आदि लोगो से संपर्क कर उन्हें सामाजिक मजबूती के बारे में चर्चा कर आमंत्रित किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.