उसरी महोत्सव की जानकारी के लिए निकली गई पद यात्रा,सैकड़ों महिला पुरुष रहे मौजूद।
SHIKHAR DARPANSunday, January 12, 2025
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
उसरी महोत्सव 17,18 और 19 जनवरी को होना तय है। जिसे लेकर रविवार को एक जागरूकता के लिए पद यात्रा निकाली गई।यह पद यात्रा झंडा मैदान से निकाल कर काली बाड़ी होते हुए जेपी चौक तक गया जहां पद यात्रा को समाप्ति किया गया।इस दौरान न्यू मुरली मनोहर के मालिक की और से सभी को बिस्किट और पानी पिलाया गया। पद यात्रा की अगुवाई उसरी बचाव अभियान की महिला संगठन तनुजा सहाय,कुसुम सिन्हा संगीता सिन्हा और प्रीति भास्कर कर रही थी।जबकि कोर कमिटी के संयोजक राजेश सिन्हा,कोर कमिटी के विनय सिंह, आलोक मिश्रा,रंजय बरदियार,सतीश कुंदन,धरणीधर प्रसाद,उदय सिन्हा,गोपाल भदानी,निशांत भास्कर,नुरुल हाेंदा आदि बारी बारी से उसरी नदी के बारे में लोगों को जानकारी दे रहे थे।जानकारी देते हुए राजेश सिन्हा ने बताया कि 17,18 और 19 जनवरी को शास्त्रीनगर बरदियार छठ घाट में उसरी बचाव अभियान के उसरी महोत्सव होने वाला है।
17 जनवरी को झारखंड के नगरविकास मंत्री सुदिव्य सोनू उद्घाटन करेंगे वहीं जबकि गिरिडीह के सभी पूर्व विधायक, एमपी, पूर्व एमपी के अलावे सभी प्रतिनिधि और सभी सामाजिक और जातीय संगठन के अलावा,कलाकार,प्लेयर,शिक्षण संस्थान,छात्र छात्राएं, प्रोफेसर, शिक्षक,सरकारी,गैर सरकारी संगठन,धार्मिक संगठन आदि को आमंत्रित किया गया है। जो इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। उसरी महोत्सव का मुख्य उद्देश्य है नदी के बर्बादी को बचाना बारे जागरूकता लाना है,पर्यावरण को बचाने की बात करना है। हमारी मांगे उसरी में गंदे नाले का पानी सीधे तौर में जाना बंद हो,उसरी के दोनों तट पर चलने के लिए रास्ता बने,सिहोडीह का पुल बने, उसरी नदी में चार जगह छिलका डेम बने ,नदी में हरेक महीने सफाई अभियान हो,नदी के तट पर हजारों पेड़ लगे।इस दौरान राजकुमार चरण पहाड़ी,सूर्य प्रकाश गुप्ता,जगत ,एकराम अंसारी,नौशाद आलम,मजहर अंसारी,मुन्ना प्रसाद,विद्यार्थी जी,नीतीश कुमार, सीके रंजन,घोष,विवेक सिंह,चंदन विश्वकर्मा भीम,अनिंद्य भट्टाचार्य रपन,फरीद, कलाम,विकास कुमार, एस के दास,सुरेश राम,आदि दर्जनों महिला पुरुष उपस्थित थे।