झारखण्ड शिक्षा परियोजना गिरिडीह द्वारा आज दिव्यांग बच्चो के लिए खंडोली में खेल सह प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
SHIKHAR DARPANMonday, January 27, 2025
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
झारखण्ड शिक्षा परियोजना गिरिडीह द्वारा आज दिव्यांग बच्चो के लिए खंडोली में खेल सह प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सभी 13 प्रखण्ड से 80 दिव्यांग खिलाडी शामिल हुए। खेल-कूद प्रतियोगिता के तहत बिस्किट रेस, म्यूजिकल चेयर, गायन, भाला फेकना आदि खेल का आयोजन किया गया। सभी खेल में प्रथम, द्वितीय और तृतीय प्रतिभागी को मेडल और पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त शेष बच्चों को भी पुरस्कार दिया गया। खेल-कूद के बाद सभी दिव्यांग बच्चें खंडोली डैम का भ्रमण किए। भ्रमण के पश्चात सभी बच्चों को भोजन कराया गया। मौके पर जिला शिक्षा अधीक्षक मुकुल राज, एपीओ समेत अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।