खुखरा थाना परिसर में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
SHIKHAR DARPANMonday, January 27, 2025
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
76वें गणतंत्र दिवश के शुभ अवसर पर खुखरा थाना परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन थाना प्रभारी निरजंन कच्छप के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में गिरिडीह एसपी उपस्थित हुए। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विषयों पर छात्रों द्वारा नाटक किया गया। जिसमें सड़क सुरक्षा, बाल विवाह, दहेज प्रथा, अया प्रभा का दुष्परिणाम जैसे अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए।
साथ ही खेल कुद में बोरा रेस, जलेबी रेस तथा स्लो साईकिल रेस जैसे खेल खेला गया। प्रतिभागी में सभी निजी एंव सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्रा ने भाग लिया। जिसमें छोयनागपुर वासु इंटरनेश्नल विद्यालय को "ट्राफी ऑफ द ईयर" अर्वाड से सम्मानित किया गया। क्योंकि, नाटक, असे नृत्य एव विभिन्न प्रतियोगिता मे प्रथम एव द्वितीय स्थान प्राप्त किये। विद्यालय के बच्चो ने भी गोल्ड सिल्वर एवं कास्य पदक प्राप्त किया। अंते मे बासु इंटरनेश्नल स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति गानो के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की।इस दौरान कई जनप्रतिनिधि एवं दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।