गांडेय पहुंची कल्पना सोरेन ने कहा उन पर थी बड़ी जिम्मेवारी।
SHIKHAR DARPANTuesday, January 21, 2025
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
चुनाव जीतने के बाद पहली बार गांडेय विधायक कल्पना सोरेन मंगलवार को गिरिडीह के गांडेय पहुंची। इस दौरान गांडेय में jmm के जिला कमेटी के आभार यात्रा में शामिल हुई। कल्पना सोरेन के साथ सूबे के मंत्री हफ़ीजुल हसन भी शामिल हुए। तो जिला अध्यक्ष संजय सिंह के साथ गिरिडीह और गांडेय jmm के कई नेता शामिल हुए। वहीं कल्पना सोरेन के कार्यक्रम को लेकर पूरा जिला प्रशासन गांडेय में अलर्ट रहा। गांडेय के सभास्थल में जब कल्पना सोरेन का हेलीकॉप्टर बीच मैदान में उतरा। और ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। मौके पर ग्रामीणों ने कल्पना सोरेन का स्वागत भी जोशीले अंदाज में फूलों का बारिश कर किया।
इधर आभार यात्रा को लेकर गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि राज्य के हेमंत सोरेन की सरकार एक अबुआ सरकार है। जिसे जनता ने उम्मीदों के साथ बनाया है। कल्पना सोरेन ने कहा कि वो अब बोलने के बजाय काम कर दिखाने पर अधिक भरोसा करेंगी। सूबे की बेटियों और बहनों को शिक्षित बनाना उनका मकसद है। जिसे वो अपना अधिकार ले सके, और इसलिए ढाई हजार का योजना मैया सम्मान योजना बनाया गया। जिसे महिलाएं खुद को कमजोर नहीं समझे। सभा में कल्पना सोरेन ने लोगो से माफी मांगते हुए कहा कि चुनाव में उन्हें पूरा राज्य में प्रचार करना था, और इसलिए वो अधिक समय नहीं दे सकी। लेकिन अब सिर्फ काम होगा। इधर आभार यात्रा सभा को मंत्री हाफिजूल हसन ने भी संबोधित किया।