10 लाख के इनामी नक्सली साहब राम मांझी के घर पहुंचे एएसपी और डुमरी एसडीपीओ।
SHIKHAR DARPANFriday, January 17, 2025
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
हार्डकोर इनामी नक्सलियों के इनकाउंटर के बजाय मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में गिरिडीह पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को एएसपी अभियान सुरजीत कुमार और एसडीपीओ सुमित प्रसाद पुलिस जवानों के साथ झारखंड के 10 लाख के इनामी नक्सली और जोनल कमेटी के सदस्य साहब राम मांझी के घर पहुंचे। घर पर साहब राम मांझी के परिवार के सदस्य मौजूद थे। इस दौरान एएसपी और एसडीपीओ ने परिवार के सदस्यों को सुझाव देते हुए कहा कि वो लोग साहब राम मांझी को समझाए कि अब समाज से नक्सलवाद खत्म हो रहा है।
लिहाजा, सरकार नक्सलियों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए आत्मसमर्पण नीति बनाकर उनके परेशानियों को दूर करने की दिशा में काम रही है। उनके बच्चों के पढ़ाई की सारी व्यस्था के साथ जीवन यापन के लिए संसाधन तक उपलब्ध कर रही है। जिसे हार्डकोर नक्सली नक्सलवाद का रास्ता छोड़े, और समाज के मुख्यधारा से जुड़े। क्योंकि कई बड़े नक्सली अब समाज से जुड़ चुके है। दोनो अधिकारियों की बात सुनने के बाद 10 लाख के इनामी नक्सली साहब राम मांझी के परिवार के सदस्यों ने भरोसा दिलाया कि साहब राम मांझी के घर आने के बाद उसे जरूर बात करेंगे।