Type Here to Get Search Results !

भाजपा छोड़ झामुमो में आये वरिष्ठ नेता प्रणव वर्मा का जमुआ में किया गया भभ्य स्वागत।

जमुआ,शिखर दर्पण संवाददाता।

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणव वर्मा द्वारा झमुमो में शामिल होने के पश्चात आज रविवार को पहली बार जमुआ स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे जहां बड़ी संख्या में उपस्थित गठबंधन के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें भभ्य स्वागत किया।मौके पर प्रणव वर्मा ने बताया कि किसी से उनकी कोई शिकायत नहीं है। जिसकी जो सोच थी वह किया। मेरा एक ही लक्ष्य जनता की सेवा करना है। लंबे समय तक भाजपा में रहकर जनता की सेवा व क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हेतु पर्याश्रत्त रहा लेकिन भाजपा में डिक्टेटर सिप हावी है जिसके कारण आम लोगों का वहां पूछ नहीं है।कहा कि अब झामुमो में रहकर जनता की सेवा वा क्षेत्र का बेहतर विकास किया जाएगा।

कहा कि राज्य के जनता का सर्वांगीण विकास का विजन झमुमो के पास है और झमुमो सुप्रीमो इसके लिए कड़ी मेहनत भी कर रहें हैं,कहा कि आने वाला समय मे झारखंड में पुनः बड़ी बहुमत के साथ झमुमो कि सरकार बनने जा रही है। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष चीना खान,मुस्लिम अंसारी,ओमप्रकाष महतो,रंजीत राम,राजू यादव,,मंडल महामंत्री नौडीहा प्रदीप यादव,राकेश यादव पंचायत संयोजक मालूआटांड़,रामानंद सिंह,शायमदेव हाज़रा,मंजूर अंसारी,मो. जाहिद,पूर्व मुखिया महेंद्र यादव,महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष सुमित्रा रजक,पंसस सोनिया हेम्ब्रम,आज़ाद साव, शंभु हाज़रा,रईस कौसर,देवंती भारती, हनीफ अंसारी,मंजूर अंसारी,जुल्फिकार अली,लियाकत अंसारी,खुशबू खातून,रज़िया प्रवीण, प्रियंका वर्मा,जलाल अंसारी,विजय वर्मा,शब्बीर सहित कई लोग मौजुद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.