बगोदर में चाकू बाजी में युवक हुआ घायल,पूर्व विधायक पहुँचे हॉस्पिटल।
SHIKHAR DARPANSunday, November 03, 2024
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
बगोदर थाना क्षेत्र के सुंदरुटांड़ में चला चाकू युवक हुआ घायल।घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि सुंदरुटांड़ निवासी राजू महतो को असमाजिक तत्वों द्वारा चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना के बाद आनन फानन में घायल को बगोदर सरकारी अस्पताल लाया गया। जहाँ खबर लिखे जाने तक घायल युवक का इलाज चल रहा था।वही घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा प्रत्याशी नागेंद्र महतो बगोदर सरकारी अस्पताल पहुंचा और घटना के बारे में जानकारी ली।
इस दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि यह गंभीर मामला न केवल राज्य सरकार और स्थानीय विधायक की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवालिया निशान खड़ा करता है।बल्कि प्रशासन की तत्परता पर भी प्रश्न उठाता है। मैंने बगोदर प्रशासन को दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ने एवं ठोस कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सभी स्तर पर सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है। मौके पर मुखिया टेकलाल चौधरी, पूर्व जिप सदस्य जितेंद्र सिंह, शालिग्राम महतो, लक्ष्मण महतो,नारायण महतो, सहित अन्य लोग मौजूद रहें।