Type Here to Get Search Results !

जनप्रतिनिधि का काम बोलना चाहिए/मेरा सपना है गिरिडीह शिक्षा का हब बने - सुदिव्य कुमार।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर निगम के वार्ड नंबर  06 शक्तिनगर कृष्णानगर में रविवार को गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि जन प्रतिनिधि का काम बोलना चाहिए।मेरा सपना है गिरिडीह शिक्षा का हब बने। उन्होंने कहा कि सर जेसी बोस विश्वविद्यालय गिरिडीह, इंजीनियरिंग कॉलेज गिरिडीह,  गिरिडीह पचम्बा फोरलेन रोड का  निर्माण,  गिरिडीह सोलर सीटी,  बायपास रिंग रोड निर्माण,  पीरटांड वृहत सिंचाई योजना , सीएम एक्सीलेंस स्कूल आदि कार्यों से गिरिडीह के विकास की बुनियाद उन्होंने रखी है।

उन्होंने कहा यह चुनाव 5 साल बनाम 10 साल का है।फैसला जनता को करना है। कार्यक्रम में झामुमो नेता अजीत कुमार पप्पु,शाहनवाज अंसारी,शोभा यादव,  कृष्ण मुरारी शर्मा, दारा हाजरा, राॅकी सिंह,  समीर चौधरी,  निरंजन राय, जोगेश्वर महथा ,रामेश्वर यादव,पंकज यादव, संजय यादव, सहित सैकडों लोग मौजूद थे।वही कार्यक्रम में भाजपा छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हुए दारा हजरा को फूलमाला पहनाकर और बुके देकर अजीत कुमार पप्पू और शाहनवाज अंसारी ने  स्वागत किया। मंच का संचालन झामुमो नेता  कृष्ण मुरारी शर्मा ने किया ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.