गिरिडीह पुलिस को मिली बड़ी सफलता लगभग 51लाख का अवैध शराब जप्त,ट्रक चालक गिरफ्तार।
SHIKHAR DARPANSaturday, November 02, 2024
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
गिरिडीह पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ट्रक सं0 - MH 18 AA 9807 में अवैध अंग्रेजी शराब लोड कर घोड़थम्बा के रास्ते बिहार जाने वाली है। जिसके बाद मिली सूचना के आधार पर गिरिडीह पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खोरीमहुआ राजेन्द्र प्रसाद ने एक टीम का गठन किया।छापामारी दल में जमुआ अंचल रोहित कुमार महतो,घोड़थम्बा थाना प्रभारी शम्भू नन्द ईश्वर, स0अ0नि0 रजनीश कुमारा, स0अ0नि0 राजकुमार सिंह एवं घोड़थम्बा ओ0पी0 के सशस्त्र बल शामिल किया गया। उक्त टीम के द्वारा सम्भावित जगहों पर छापामारी किया जाने लगा तथा नीमाडीह एस.एस.टी. चेक पोस्ट पर प्रतिनियुक्त स0अ0नि0 रामाकान्त सिंह एवं दण्डाधिकारी अमित कुमार पंचायत सचिव ,धनवार को प्रत्येक वाहन(छोटी-बड़ी) को चेक करने का निर्देश दिया गया। छापामारी के क्रम में नीमाडीह एस.एस.टी. चेकनाका पर ट्रक सं0- MH18AA9807 आते दिखाई दिया। जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से रोककर चेक किया गया।
*चेकिंग के दौरान ट्रक से मिली अवैध शराब में:- 1.All Seasons कम्पनी का लेबल लगा हुआ 750 उस का 190 पेटी प्रत्येक पेटी में 12 बोतल कुल 2280 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब। 02.Blue stroke कम्पनी का लेबल लगा हुआ 180 उस का 60 पेटी प्रत्येक पेटी में 48 बोतल, कुल 2880 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब। 03.Mcdowell No 01 कम्पनी का लेबल लगा हुआ 750 उस का 182 पेटी प्रत्येक पेटी में 12 बोतल, कुल 2184 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब। 04.Mcdowell No 01 कम्पनी का लेबल लगा हुआ 375 उस का 405 पेटी प्रत्येक पेटी में 24 बोतल, कुल 9720 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब।( विभिन्न कम्पनी का छोटी-बड़ी 837 पेटी में 17064 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब) जिसकी अनुमानित कुल मूल्य करीब 51,07,480/- रूपये हैं।
*ट्रक को किया गया जप्त साथ ही ट्रक चालक को भी किया गया गिरफ्तार:- साथ ही चालक के पास से 01 एन्ड्रायड मोबाईल एवं एक 14 चक्का का ट्रक जिसका रजिस्ट्रेशन सं0- MH18AA 9807(ट्रक की मूल्य लगभग 30लाख रुपए) के साथ विधिवत जप्त किया गया। साथ ही उक्त ट्रक के चालक बलजीन्दर सिंह उम्र-53 वर्ष पिता-दर्शन सिंह थाना-हरीका जिला-तरणतारण (पंजाब) के द्वारा ट्रक में लदे अंग्रेजी शराब के संबंध में कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया और ना ही कोई संतोषजनक जवाब दिया गया। जिसके उपरांत उक्त ट्रक चालक बलजीन्दर सिंह को विधिवत गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में धनवार (घोड़थम्बा ओ0पी0) कांड सं0 -262/24, दि0-02.11.24, धारा-274 /275 /292/303(2)/317(2) बी0एन0एस0 एवं 47(ए) उत्पाद अधिनियम दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। गिरफ्तार ट्रक चालक को न्यायिक अभिरक्षा में भेजी जा रही है तथा इस अवैध कारोबार में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।