Type Here to Get Search Results !

भाजपा प्रत्याशी निर्भय शाहाबादी द्वारा व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

गिरिडीह विधानसभा के भाजपा (NDA) प्रत्याशी निर्भय शाहाबादी ने शनिवार को सदर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क कर ग्रामीणों से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।निर्भय शाहाबादी ने अम्बाडीह,मोहनपुर ग्राम,चतरो एवं मंझलडीह में जनसंपर्क किया।जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर स्थानीय जन प्रतिनिधिगण भी मौजूद रहे, जिन्होंने भाजपा के विजन और पार्टी के विकास कार्यों को लेकर आमजन को जागरूक किया।इसके बाद निर्भय शाहाबादी ने कई अन्य गाँवो में भी जनसंपर्क अभियान चलाया।

उन्होंने जनता से संवाद करते हुए भाजपा की नीतियों और योजनाओं के माध्यम से गिरिडीह को एक नए युग की ओर ले जाने का वादा किया। ग्रामीणों ने श्री शाहाबादी को समर्थन देते हुए भाजपा के प्रति विश्वास जताया।श्री शाहाबादी ने सभी उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया और उन्हें भरोसा दिलाया कि भाजपा के नेतृत्व में गिरिडीह का सम्पूर्ण विकास सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ही गिरिडीह को एक उज्जवल भविष्य और स्थिर विकास की दिशा दे सकती है।इस दौरान जिला मंत्री रंजीत कुमार राय,संगीता सेठ,उप प्रमुख कुमार सौरव,अनूप सिंह, मणिलाल साहू,रंजीत गुप्ता,दीपक पंडित, विशेश्वर पाठक सहित भाजपा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ नेता कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.