Type Here to Get Search Results !

जमुआ में केदार हाजरा का हुआ स्वागत।

जमुआ,शिखर दर्पण संवाददाता।

भाजपा छोड़ झामुमो में शामिल होने के बाद जमुआ विधायक केदार हाजरा शनिवार को पहली बार जमुआ पहुंचे। विधायक का यहां पुरजोर तरीके से स्वागत किया गया। सैकड़ों की संख्या में गठबंधन के कार्यकर्ताओं के अलावा कतिपय भाजपा कार्यकर्ता भी उनके स्वागत में चौक पर मौजूद रहे। प्रमुख पति संजीत यादव ने बुके देकर श्री हाजरा का स्वागत किया। विधायक ने कहा कि जमुआ क्षेत्र का चहुमुखी विकास करना उनका उद्देश्य है। झामुमो ही झारखंड का विकास कर सकती है। विकास के अधूरे पड़े कार्यों को हेमंत सोरेन के साथ मिलकर पूरा करेंगे।  बाद में श्री हाजरा ने खरगडीहा स्थित लंगटा बाबा की समाधि पर मत्था टेका। इस दौरान श्यामदेव हाजरा, इनामुल हक, जमालुद्दीन खान, रणबहादुर पासवान, राहुल यादव, विजय साव, बिरांची राय, श्यामदेव हाजरा, अशोक राय, मनोज हाजरा, कृष्णा तिवारी, संतोष राय, राहुल सिंह सहित कई शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.