चक्रवात 'दाना' का गिरिडीह में भी प्रभाव,दिन भर रुक रुक कर हुआ बारिश।
SHIKHAR DARPANSaturday, October 26, 2024
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात तूफान दाना का असर झारखंड सहित गिरिडीह जिले के सभी प्रखड़ो में देखने को मिला।जिले भर में हल्की बारिश के साथ ठंडी हवाएं दिन भर चलती रही।सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे।साथ ही अगले दो दिनों में भारी बारिश की संभावना है। चक्रवाती तूफान 100-120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तटों को पार कर सकता है। बिजली विभाग ने भी अलर्ट जारी किया है।बारिश से मौसम जहां सुहाना हो गया, वहीं ठंड की सिहरन भी बढ़ गई है। पूरे दिन लोगों को सूर्यदेव का दर्शन नहीं हो पाया।वही दूसरी और तूफान का असर दीवाली के बाजार पर भी दिखने को मिला।दिवाली और धनतेरस को लेकर जहां बाजार में खरीदारी के लिए गहमा गहमी का माहौल रहता था।वही बारिश के कारण इस बार बाजार फीका नजर आ रहा है। मौसम जानकारों की मानें तो 26 अक्तूबर शनिवार रात तक यही स्थिति रहेगी।