बगोदर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा (एनडीए) प्रत्याशी जन संपर्क अभियान का आयोजन।
SHIKHAR DARPANTuesday, October 29, 2024
0
बगोदर,शिखर दर्पण संवाददाता।
बगोदर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विष्णुगढ़ प्रखंड के पंचायत मडमों के ग्राम डुमरिया टांड़ में आज एक सफल जन संपर्क अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य स्थानीय जनता से संवाद स्थापित करना और भाजपा के प्रत्याशी नागेंद्र महतो के पक्ष में समर्थन जुटाना था।इसके साथ ही,बगोदर विधानसभा क्षेत्र के मडमों गांव के टोला जैसे राम नगर,बैदबखरी,तेलिया मोड,केंदटांड़,नीलकंठवा और गम्हारिया टांड़,असनबनी में भी जन संपर्क किया गया।इस दौरान स्थानीय निवासियों से मुलाकात की गई और उन्हें भाजपा की विकास योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।भाजपा के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और स्थानीय जन प्रतिनिधि इस अभियान में शामिल हुए और लोगों से भाजपा को समर्थन देने की अपील की।
नागेंद्र महतो ने अपने संबोधन में जनता के मुद्दों पर ध्यान देने और विकास की दिशा में ठोस कदम उठाने का आश्वासन दिया।इस अभियान के दौरान सैकड़ों ग्रामीणों ने भाजपा को प्रचंड जीत दिलाने का संकल्प लिया। भविष्य में भी ऐसे जन संपर्क अभियान जारी रहेंगे ताकि जनता के बीच भाजपा की योजनाओं और उपलब्धियों को साझा किया जा सके और उनकी समस्याओं का समाधान किया जा सके।इस जन संपर्क में पंचायत मुखिया प्रतिनिधि अजय मिर्धा, पंचयात समिति सदस्य बहाराम हंसदा, विष्णुगढ़ प्रखंड के सांसद प्रतिनिधि सुखदेव महतो, बंटी राज,तिलकचंद महतो मोहन महतो, धनशायम महतो,संतोष रविदास सैकड़ो मड़मों पंचायत के जनता जर्नादन उपस्थित हुए।