लुईस मरांडी सहित बीजेपी के आधा दर्जन से अधिक दिग्गज नेताओं ने जेएमएम का दामन थामा।
SHIKHAR DARPANMonday, October 21, 2024
0
राँची,शिखर दर्पण संवाददाता।
झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राजनीतिक सर गर्मियां तेज हो गई है।इस दौरान राँची स्थित मुख्यमंत्री आवास पर लुईस मरांडी सहित बीजेपी के आधा दर्जन से अधिक दिग्गज नेताओं ने जेएमएम का दामन थाम लिया। यहाँ यह बता दे कि लुईस मरांडी ने 2014 के चुनाव में हेमंत सोरेन को दुमका से पराजित किया था। बहरहाल, झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के निति-सिद्धांत, पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन के मार्गदर्शन एवं हेमंत सोरेन के नेतृत्व पर आस्था व्यक्त करते हुए भाजपा की पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक लुईस मरांडी, पूर्व विधायक घाटशिला लक्ष्मण टुडू, पूर्व विधायक बहरागोड़ा कुणाल षाड़ंगी, सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी गणेश महली, पूर्वी सिंहभूम के भाजपा जिलाध्यक्ष बारी मुर्मू, भाजपा नेता बास्को बेसरा ने झामुमो पार्टी में शामिल हो गए है।इस अवसर पर पार्टी के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने सभी को पार्टी का अंगवस्त्र पहना कर पार्टी में शामिल कराया।इस मौके पर गांडेय विधायक कल्पना सोरेन,बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती,विनोद पांडेय उपस्थित थीं।