Type Here to Get Search Results !

कल्पना सोरेन,नागेंद्र महतो,मुनिया देवी सहित कई दिग्गज नेताओं ने किए नामांकन दाखिल।

नामांकन के दौरान विभिन्न दलों के हजारों समर्धक नजर आए।          

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

विधानसभा चुनाव को लेकर गिरिडीह में  राजनीतिक सरगर्मियां तेज दिखी, क्योंकि गुरुवार को गिरिडीह जिले के छः विधानसभा सीटों पर विभिन्न राजनीतिक दल के प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया।नामांकन को लेकर हर तरफ उम्मीदवारों के समर्थकों की भीड़ देखी गई,साथ ही पूरे जिले में गहमागमी का माहौल रहा।वही नामांकन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का भी पुख्ता इंतजाम किया गया था।
*गांडेय विधानसभा*

इस दौरान गांडेय विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन एवं भाजपा उमीदवार मुनिया देवी ने गुरुवार को गांडेय विधानसभा सीट से निर्वाची पदाधिकारी 31 गांडेय विधानसभा के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। गांडेय के एआरओ और जिला आपूर्ति अधिकारी गुलाम समदानी के समक्ष कल्पना सोरेन ने शुभ मुहूर्त में अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया।इस दोराम कल्पना सोरेन के साथ राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद सहित कई नेता शामौजूद थे।

वही दूसरी और भाजपा प्रत्याशी मुनिया देवी ने भी अपना नामांकन दाखिल किया।इस दौरान मुनिया देवी के साथ छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय कुमार शर्मा, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार और प्रवीण चौधरी समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

*जमुआ विधानसभा*
वही जमुआ विधानसभा सीट से झामुमो उम्मीदवार विधायक केदार हाजरा एवं भाजपा उमीदवार मंजू कुमारी ने निर्वाची पदाधिकारी 30 जमुआ-सह-अपर समाहर्ता के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। जमुआ विधायक केदार हाजरा के साथ राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद, गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जबकि भाजपा उम्मीदवार डॉ मंजू कुमारी के साथ छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित कई भाजपा ने एवं डॉ मंजू कुमारी के समर्थक नजर आए।इसके साथ ही जमुआ विधानसभा क्षेत्र से रोहित कुमार दास ने झारखण्ड लोकतान्त्रिक क्रांतिकारी मोर्चा पार्टी के उमीदवार के रूप में निर्वाची पदाधिकारी 30 जमुआ-सह-अपर समाहर्ता के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया।

*गिरिडीह विधानसभा*
जबकि गिरिडीह विधायक सीट से विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने 32 गिरिडीह-सह-अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान सुदिव्य कुमार सोनू के साथ हजारों की संख्या में आए उनके समर्थक और झामुमो कार्यकर्ता पुराने समाहरणालय के बाहर नजर आए। गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के साथ जिला अध्यक्ष संजय सिंह सहित कई नेता नोमनेशन के दौरान उनके साथ नजर आए।

जबकि गिरिडीह विधानसभा सीट से बहुजन समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी अरुंधति मिश्रा ने निर्वाची पदाधिकारी 32 गिरिडीह-सह-अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया।इसके साथ भी काफी संख्या में इसके समर्थक मौजूद रहे।वही जागरूक जनता पार्टी से गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी अनिशा सिन्हा ने निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया।
*राजधनवार विधानसभा*

वही अगर हम बात राजधनवार विधानसभा सीट की करे तो राजधनवार विधानसभा क्षेत्र से माले उमीदवार राजकुमार यादव निर्वाची पदाधिकारी 28 धनवार-सह-अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान माले प्रत्याशी राजकुमार यादव के साथ बगोदर विधायक विनोद सिंह भी मौजूद रहे।              
*बगोदर विधानसभा*         

बगोदर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो ने निर्वाची पदाधिकारी, 29 बागोदर-सह-अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया।इस दौरान नागेंद्र माहतो के साथ जिप सदस्य सह आजसू नेता अनूप पाण्डे,बगोदर प्रमुख आशा राज सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।वही बगोदर से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चंद्रशेखर मंडल ने भी अपना नामांकन दाखिल किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.