Type Here to Get Search Results !

भाजपा द्वारा बैठक का आयोजन।

जमुआ,शिखर दर्पण संवाददाता।

जमुआ विधानसभा क्षेत्र के नवडीहा स्थित +2 उच्च विद्यालय के समीप भारतीय जनता पार्टी नवडीहा मंडल की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य चुनाव रणनीति पर विचार-विमर्श करना था। बैठक की अध्यक्षता मंडल के उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि धनेश्वर प्रसाद वर्मा ने की।बैठक के दौरान पार्टी की और से आगामी चुनावी तैयारियों और रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। नेताओं ने अपने विचार रखे और कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। सभा में मौजूद सभी गणमान्य कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। इसके अलावा, बैठक में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले नए सदस्यों का स्वागत किया गया। इस मौके पर दर्जनों लोगों ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थामा, जिससे पार्टी की मजबूती में और इजाफा हुआ।इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने जनता से अपील की कि वे आगामी चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को अपना समर्थन और आशीर्वाद प्रदान करें, ताकि क्षेत्र का समग्र विकास और प्रगति सुनिश्चित हो सके।इस बैठक में भाजपा नेता डॉ. मंजू कुमारी, जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, जिला महामंत्री महेंद्र कुमार वर्मा सहित अन्य गणमान्य कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय जनता ने हिस्सा लिया।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.