पीरटांड़ प्रखड़ में एकल अभियान का बैठक आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्य समिति सदस्य बबलू साव एवं पीरटांड़ भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष बसंत सिंह उपस्थित हुए। एकल अभियान के इस बैठक में आए प्रशिक्षक लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार के द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों और योजनाओं के बारे में बताया गया। झारखंड प्रदेश में झारखंड सरकार के विफलताओं पर भी प्रकाश डाला गया और लोगों को अवगत कराया गया।इस दौरान दर्जनों लोग बैठक में शामिल थे ।