छत्तीसगढ़ और असम से नहीं बल्कि यहां के बेटा से राज्य का संचालन होगा केदार।
SHIKHAR DARPANSunday, October 27, 2024
0
जमुआ,शिखर दर्पण संवाददाता।
इंडिया गठबंधन के कार्यालय का उद्घाटन तामझाम के साथ रविवार को जमुआ में थाना मोड़ में किया गया।कार्यक्रम में जे एम एम,राजद,कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।कार्यक्रम का संचालन राजद के प्रखंड सचिव ललन यादव ने किया।उद्घाटन के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जमुआ के विधायक सह इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी केदार हाजरा ने कहा कि राज्य का संचालन राज्य का बेटा ही करेगा।यहां असम और छत्तीसगढ़ से सत्ता का संचालन नहीं होगा। कहा कि हेमंत सोरेन के पास विकास का बिजन है।कार्य करने का नेक इरादा है।झारखंड की माटी का लाल है वह। कहा कि किसानों के ऋण माफ किए गए।बिजली बिल माफ हुई।इससे राज्य के 40लाख से अधिक किसानों को लाभ मिला । कहा कि मैया सम्मान योजना से महिलाओं का आत्म सम्मान मिला है।कार्यक्रम में जे एम एम के प्रखंड अध्यक्ष चीना खान,कांग्रेस के नेता पूर्व उप प्रमुख चंद्र शेखर राय,कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष महाशर इमाम,राजू यादव,कृष्ण हज़रा,मनोज हज़ारा,रन बहादुर पासवान ,संजय हज़ारा,राजद के हुलास यादव,इनामुल हक,लाल बैग, जे एम एम के रामानंद सिंह,रंजीत हाजरा ओमप्रकाश महतो,देवती भारती,रविंद्र यादव,दर्शन यादव,महेंद्र यादव ,केदार यादव,हरला के पूर्व मुखिया महेंद्र यादव,भोला पासवान,लखन यादव सहित कई लोग थे।