गिरिडीह में सामाजिक संगठन का सफाई अभियान, हाई स्कूल मैदान में फैली गंदगी हटाई।
SHIKHAR DARPANFriday, October 25, 2024
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
हाई स्कूल मैदान में आयोजित चुनावी अभियान के बाद छोड़ी गई गंदगी को लेकर सामाजिक संगठन सक्रिय हो गया। मैदान के पवेलियन में ही भोजन बनाकर हजारों लोगों के लिए परोसा गया, जिसके बाद मैदान में बड़ी संख्या में पत्तल, 50 किलो चावल, दाल और सब्जियों का अंबार लग गया। सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक और खिलाड़ियों ने स्थानीय नेता मुकेश सिन्हा को गंदगी की सूचना दी। सिन्हा ने तुरंत मैदान पहुंचकर जायजा लिया और स्थिति का अवलोकन किया। मैदान में चारों ओर फैली गंदगी से बदबू आने लगी थी, और सिन्हा ने इसे गंभीर समस्या बताते हुए सफाई अभियान की शुरुआत की।राजेश सिन्हा ने बताया कि नगर निगम को एक दिन पहले ही सफाई की जानकारी दे दी गई थी, लेकिन सुबह होने पर कार्य शुरू हुआ। इस दौरान सामाजिक संगठन के मुकेश सिन्हा ने अपनी टीम के साथ मिलकर सफाई का काम शुरू किया। उनके साथ सामाजिक कार्यकर्ता संदीप श्रीवास्तव और नगर निगम के संतोष कुमार की टीम ने सफाई अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।श्री सिन्हा ने बताया कि एक साल पहले भी झंडा मैदान में इसी तरह की गंदगी का मामला सामने आया था, जिस पर उन्होंने आवाज उठाई थी। संगठन द्वारा की गई इस पहल की सराहना की जा रही है, क्योंकि उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए मैदान को साफ करने में अहम भूमिका निभाई।