भाजपा ने इस बार झारखंड विधानसभा चुनाव में 12 महिला प्रत्याशियों को टिकट दिया है,जानिए किसे किस सीट से मैदान में उतारा गया है।
SHIKHAR DARPANSaturday, October 19, 2024
0
राँची,शिखर दर्पण संवाददाता।
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार शाम को अपने 66 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इस सूची में कुल 12 महिला प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है। जिनमें से 5 सीटें अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित हैं। इन महिला उम्मीदवारों में राजनीतिक परिवारों से संबंध रखने वाली कई प्रमुख नाम शामिल हैं। *जो इस प्रकार है:-* 1.जामताड़ा से :- सीता सोरेन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी। 2.कोडरमा :- डॉ. नीरा यादव वर्तमान विधायक। 3.जगन्नाथपुर :- गीता कोड़ा पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी। 4.पोटका :- मीरा मुंडा पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी। 5.जमशेदपुर पूर्व :- पूर्णिमा दास साहू पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास की बहू। 6.जमुआ :- डॉ. मंजू देवी कांग्रेस से भाजपा में आईं और पूर्व विधायक सुकर रविदास की बेटी। 7.सिंदरी :- तारा देवी वर्तमान विधायक इंद्रजीत महतो की पत्नी। 8.निरसा :- अपर्णा सेन गुप्ता वर्तमान विधायक। 9.झरिया :- रागिनी सिंह पूर्व विधायक संजीव सिंह की पत्नी। 10.चाईबासा :- गीता बलमुचू पहली बार उम्मीदवार। 11.छतरपुर :- पुष्पा देवी भुइयां वर्तमान विधायक और पूर्व सांसद मनोज कुमार की पत्नी। 12.गांडेय :- मुनिया देवी पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगी और वर्तमान जिला परिषद अध्यक्ष गिरिडीह।