विशुनपुर में नौ दिवसीय श्री दुर्गा सप्तशती चंडी यज्ञ का आयोजन।
SHIKHAR DARPANTuesday, April 09, 2024
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
पीरटांड प्रखंड स्थित विशनपुर पंचायत में मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय श्री दुर्गा सप्तशती चंडी यज्ञ का आयोजन शुरू किया गया। पंडितो द्वारा विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करवाई गई, साथ ही भव्य कलश यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ दर्जनों महिलाओं व कुंवारी कन्याओं द्वारा कलश उठाया गया।जो श्रीदुर्गा शिव मंदिर प्रांगण से बराकर नदी तक गया जहां से जल लेकर पूरे गाँव का भ्रमण करते हुए पुनः श्रीदुर्गा शिव मंदिर पहुँच कर कलश को यज्ञ स्थल पर रखा गया।
इस भव्य कलश यात्रा में सैकड़ो की संख्या में लोग जमा हुए थे। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने धर्म की जय हो, अर्धम का नाश हो,दुर्गा माता की जय,जय श्री राम जैसे नारे लगा रहे थे। यह यज्ञ 9 अप्रेल से 18 अप्रेल तक चलेगा। इस महायज्ञ के रंग में विशनपुर समेत आसपास के कई गाँव रंग गया है।पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है।एक ओर जहां मंदिर परिसर एवं यज्ञ मंडप दुल्हन की तरह सजाया गया है। इस कलश यात्रा को सफल बनाने में यज्ञ कमिटी के सदस्य एवं ग्रमीणों का अहम योगदान रहा है।