हिन्द मजदूर किसान यूनियन डुमरी अनुमंडल कमिटी द्वारा रविवार को इसरीबाजार स्थित स्वर्गीय लालचंद महतो के आवास में एक शोकसभा का आयोजन कर झारखंड के प्रथम ऊर्जा मंत्री लालचन्द महतो को श्रद्धांजलि दी गयी।यूनियन से जुड़े उपस्थित कार्यकर्ताओं ने दिवंगत लालचंद महतो के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पण कर अपनी संवेदना व्यक्त की साथ ही उनके द्वारा अपने विधायकी व मंत्रीत्ल काल में किये गए जनहित के कार्य को याद किया।कार्यक्रम में डालोराम महतो,लालमणि साव,रामेश्वर महतो,रवींद्र कुमार महतो अनुमंडल कमिटी अध्यक्ष गंगाधर महतो, मदन मोहली,डालेश्वर महतो,नागेश्वर महतो,दशरथ महतो,नवीन महतो आदि उपस्थित थे।