पीरटांड़ में मनाया गया डॉ भीमराव अंबेडकर की 133 वीं जयंती।
SHIKHAR DARPANSunday, April 14, 2024
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
पीरटांड़ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में रविवार को धूमधाम के साथ डॉ भीमराव अंबेडकर की 133 वीं जयंती मनाई गई । पीरटांड़ प्रखड़ क्षेत्र के पालगंज, कुम्हरलालो, खुखरा, चिरकी,मधुबन, सहित कई अन्य पंचायतों में बाबासाहेब की जयंती पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए ।जिसमे सर्व प्रथम बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बताया की डॉ बाबासाहब अम्बेडकर नाम से लोकप्रिय, भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, और समाजसुधारक थे। उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था।श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था।आज के परिवेश में लोग डॉ० भीमराव अंबेडकर का योगदान भारत के प्रति जो था वो भूलते जा रहे है उन्हें समझना होगा कि बाबा साहब ने भारत की संविधान की रचना की जिससे आज देश की कानून व्यवस्था संचालित है।