खेतको में अम्बेडकर जयंती मनाई गई बगोदर पूर्व विधायक नागेंद्र महतो हुए शामिल।
SHIKHAR DARPANSunday, April 14, 2024
0
बगोदर,शिखर दर्पण संवाददाता।
बगोदर प्रखंड अंतर्गत ग्राम खेतको के राम नगर टोला में रविवार काे डाॅ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बगोदर पूर्व विधायक नागेंद्र महतो उपस्थित हुए। पूर्व विधायक ने भारतरत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने बाबा साहब के अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी डॉ. अम्बेडकर भारतीय संविधान के प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे।भीमराव अंबेडकर जन्म से ही प्रतिभा सम्पन्न थे और वे विश्वस्तर के विधिवेत्ता थे। भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार भी थे।बाबा साहेब की ओर से बताए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।मौके पर जीबलाल महतो,कार्तिक मंडल,प्रयाग रविदास,संतोष रविदास,महादेव रविदास,प्रकाश रविदास,दिनेश रविदास राजकुमार रविदास,वीरेंद्र रविदास सहित सैकड़ों महिलाएं पुरूष मौजूद रहें।