Type Here to Get Search Results !

सभी राजनैतिक दलों के साथ लोकसभा आम निर्वाचन व 31 गांडेय विधानसभा उप चुनाव के सफल संचालन को लेकर बैठक संपन्न।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

लोकसभा आम निर्वाचन व 31 गांडेय विधानसभा उप चुनाव 2024 के सफल संचालन को लेकर आज समाहरणालय सभागार कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में सभी राजनैतिक दलों के साथ बैठक किया गया। जिसमें सभी राजनैतिक दलों को मीडिया सर्टिफिकेशन मॉनिटरिंग कमेटी के संबध में आवश्यक जानकारी दी गई। मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि चुनाव से सम्बन्धित पोस्टर, बैनर, हैण्डबिल इत्यादि के प्रकाशन के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रकाशित चुनाव व्यय अनुश्रवण से सम्बन्धित अनुदेशिका की कंडिका 127 A के तहत कई दिशा – निर्देश दिए गए है। सभी राजनैतिक दलों को अनिवार्य रूप से दिशा-निर्देश का अनुपालन करना होगा। उन्होंने कहा कि राजनैतिक दलों द्वारा प्रकाशन एवं प्रिंटिंग प्रेस द्वारा मुद्रण के माध्यम से कोई भी विज्ञापन प्रकाशित, प्रसारित करना हो तो निर्धारित फॉर्मेट Appendix-A जो घोषणा से संबंधित है जिसकी प्रति MCMC को भी देना होगा।

घोषणा पत्र मे दो गवाह का हस्ताक्षर होना आवश्यक है। घोषणा पत्र देखकर ही प्रचार सामग्री को प्रिंट किया जाय। प्रचार के लिए बनाई गई सामग्री पर हुए व्यय कैंडिडेट के खाते में जोड़ा जायेगा। Appendix-B प्रिंटिंग से संबंधित होगा जिसमे मुद्रक एवं मुद्रण का जिक्र के साथ स्पष्ट विवरणी रहेगी। प्रिंटिंग में होने वाले लागत को भी दर्शाना अनिवार्य होगा। इसके अलावा मुद्रकों की प्रचार सामग्री में मुद्रण संस्थान के नाम एवं पता साथ हीं प्रकाशन कराने वाले राजनीतिक दल अथवा उम्मीद्वार का नाम स्पष्ट शब्दों में उल्लेखित करना अनिवार्य होगा। बैठक में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, वरीय पदाधिकारी, मीडिया कोषांग सह उप नगर आयुक्त, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी 31 गांडेय, आईएएस प्रशिक्षु, उप निर्वाचन पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी कोषांग के नोडल/प्रभारी/सहयोगी पदाधिकारी, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के कर्मी समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.