लोकसभा चुनाव को देखते हुए पीरटांड़ पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है वाहन जाँच अभियान।
SHIKHAR DARPANMonday, April 08, 2024
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
लोकसभा चुनाव को देखते हुए पीरटांड़ थाना पुलिस द्वारा थाना के सामने चेकपोस्ट बना कर गहन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। दोपहिया व चारपहिया वाहनों में रखे बैग आदि की जांच की जा रही है।इस दौरान पकड़ायी जा रही राशि का कागजात मांगा जा रहा है। वही पीरटांड़ थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।क्षेत्र में अप्रिय घटना ना हो इसके लिए सभी वाहन का अच्छी तरह जांच किया जा रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी तरह से लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस चौकन्ना है। साथी वाहनों के जांच का वीडियो रिकॉर्डिंग भी किया जा रहा है।हर आने जाने वाले वाहनों की तलाशी ली जा रही हैं।