Type Here to Get Search Results !

डुमरी प्रखंड के लो परसेंटेज वाले बूथ में स्वीप कार्यक्रम के तहत चलाया गया मतदाता हेतु जन जागरूकता अभियान।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

लोकसभा आम निर्वाचन 2024 में मतदाता भागीदारी बढ़ाने, नैतिक मतदान तथा निर्वाचन संबंधी जागरूकता जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज नोडल पदाधिकारी, (स्वीप कोषांग) के नेतृत्व में डुमरी प्रखंड के लो परसेंटेज वाले बूथ उत्क्रमित मध्य विद्यालय, छछंदो और रेशम केंद्र, चैनपुर में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता हेतु जन जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। जहां मतदाताओं को लोकतंत्र के महापर्व 06 गिरिडीह लोकसभा चुनाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान उनके बीच भारत निर्वाचन आयोग मार्गदर्शिका पुस्तिका का वितरण किया गया तथा सभी मतदाताओं ने मतदाता प्रतिज्ञा की शपथ ली।

इसके अलावा मतदाता जागरूकता अभियान के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को उनके मताधिकार के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि एक एक वोट लोकतंत्र के लिए आवश्यक है, आपका एक वोट अमूल्य है, इसलिए अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। सभी को वोटर हेल्पलाइन ऐप, 1950, सी विजील ऐप के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अलावा बताया गया कि गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में दिनांक 25.05.24 को मतदान होना है। आप सभी को इस महापर्व में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना है। इस अवसर पर लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप के तहत लोगों को जागरूक किया गया।
मौके पर सभी को लोकतांत्रिक देश का जिम्मेदार नागरिक होने के नाते अपने मत का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। मौके पर यह भी बताया गया कि जिनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है वो अपने बीएलओ के माध्यम से या वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से फॉर्म 06 अवश्य भरें। उन्हें यह शपथ दिलाई गई कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। साथ ही अपने घरों व आस पड़ोस के लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने का हर संभव प्रयास करें। इसके अलावा कार्यक्रम में कई स्थानीय ग्रामीणों का वोट अपील लिया गया। मौके पर अंचलाधिकारी/प्रखंड विकास पदाधिकारी, डुमरी, प्रभारी पदाधिकारी, स्वीप कोषांग, सहयोगी पदाधिकारी समेत स्वीप कोषांग के अन्य अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे। 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.