दो दिवसीय मां मथुरासिनी पूजा महोत्सव खरगड़िहा में संपन्न।
SHIKHAR DARPANWednesday, April 03, 2024
1
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
माहुरी वैश्य समाज खरगड़िहा के द्वारा सिद्धिदात्री मां मथुरासिनी महोत्सव पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन कलश यात्रा से शुरू की गई।दो दिवसीय मां मथुरासिनी पूजा महोत्सव के मौके पर मंगलवार को खरगडीहा मैं भव्य कलश यात्रा निकाली गई कलश यात्रा में गगनभेदी जयकारे से पूरा गांव गुंजमांन हो उठा लोग श्रद्धा से झूम उठे शोभा यात्रा माहुरी टोला से शुरू होते हुए संपूर्ण नगर भ्रमण करते हुए वापस माहुरी टोला पूजा स्थल पहुँचा।जिसके बाद मां मथुरासिनी की पूजा अर्चना शुरू हुई। पूजा के पश्चात रात्रि में में सांकृतिक कार्यक्रम तथा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पूजा के दूसरे दिन सुबह हवन पूजन एवं नौ कन्या जौनार के साथ शाम में मां की विदाई नगर भ्रमण के साथ की गई।इस पूजा महोत्सव सफल बनाने में पवन भदानी,मोहुरी वैश्य महामंडल खरगडीहा के अध्यक्ष अभिमन्यु राम गुप्ता, आशीष गुप्ता, मनीष भदानी, सचिव विकास गुप्ता, आशीष भदानी, रविंद्र भदानी आदि सैकड़ो महिलाएं तथा पुरुषों का अहम योगदान रहा।
जय हिन्द
ReplyDelete