Type Here to Get Search Results !

गिरिडीह पुलिस ने अलग अलग स्थानों से दो साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

गिरिडीह पुलिस द्वारा लगातार साइबर अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी अभियान चला रही है।इसी दरमियान गिरिडीह एसपी को प्रतिबिम्ब पोर्टल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की गिरिडीह के बगोदर एवं गाण्डेय थाना क्षेत्र में कुछ साइबर अपराधी आम लोगों से ठगी कर रहें है। मिली  सूचना के आधार पर साइबर पुलिस उपाधीक्षक आबिद खान के नेतृत्त्व में एक टीम का गठित किया गया।जिसमें साइबर थाना प्रभारी अजय कुमार, पु०अ०नि गुंजन कुमार, पुनित कु० गौतम, गजेन्द्र कुमार, जितेन्द्र कुमार महतो, दामोदर प्रसाद मेहता के सहयोग से छापामारी करते हुए कुल 02 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

इस संदर्भ में साइबर थाना कांड सं0-17/2024 दिनांक-02.04. 2024 दर्ज किया गया है।गिरफ्तार साइबर अपराधियों में अनुज प्रसाद उम्र करीब 29 वर्ष पिता-निरो मंडल ग्राम अटकाडीह थाना-बगोदर, धीरन मंडल उम्र करीब 20वर्ष पिता स्व० कोला मंडल ग्राम-हेटकरमाटाड़ थाना-करमाटाड़ जिला-जामताड़ा शामिल हैं।दोनों साइबर अपराधियों के पास से 9 मोबाइल फोन,9 सिम कार्ड,5 एटीएम सहित कई अन्य सामान को भी जप्त किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तो ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि वे साइबर ठगी करने हेतु आम लोगों को लिंक भेज कर उसका वाट्सएप हैक करके साईबर ठगी करते है।मित्रा एप्प के माध्यम से लोगो के ई वालेट का नम्बर प्राप्त कर उन्हे कॉल कर उनके साथ पैसो की ठगी करते है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.