Type Here to Get Search Results !

बिरनी में युवक ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या।

बिरनी,शिखर दर्पण संवाददाता।

बिरनी थाना क्षेत्र के जरीडीह गाँव निवासी 35 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी देहलीला समाप्त कर लिया। युवक की पहचान राजकुमार ठाकुर के रूप में हुई है, जो इसी प्रखंड के पहाड़ी चौक पर सैलून चलाता था। जैसा कि स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक तीन भाइयों में सबसे छोटा भाई था, बाकी दो बड़ा भाई बाहर रहकर मजदूरी करता है। मृतक का ससुराल बाराडीह है जहां से रात को वह यज्ञ सुन कर घर लौटा था परंतु पत्नी और बच्चे वहीं ससुराल में हीं रह गया था। घर आकर उसने सुबह फांसी लगा लिया। फांसी क्यों लगाया इस बात का खुलासा नहीं हो पाया। इधर घटना की जानकारी बिरनी पुलिस को दे दी गई थी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.