भाजयुमों की एक कामकाजी बैठक का आयोजन,युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे मौजूद।
SHIKHAR DARPANFriday, April 12, 2024
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
भारतीय जनता युवा मोर्चा की एक कामकाजी बैठक शुक्रवार को जिला कार्यालय हरीचक गिरिडीह में रखी गई।कार्यक्रम में मुख्य रूप से आगामी युवा मोर्चा के कार्यक्रम और लोकसभा चुनाव में युवा की सहभागिता पर हुई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रूपेश सिन्हा ने कहा की गिरिडीह की युवा मोर्चा की टीम बहुत ही मेहनती और जुझारूपन से भरी हुई टीम है। यहां के युवा मोर्चा ने पूर्व में भी अपने जिले ही नही देश स्तर पर अपने कार्यों से लोहा मनवाया हैं। और आगामी लोकसभा चुनाव ओर गांडेय विधानसभा चुनाव में अपने व के दम पर प्रधनामंत्री जी के जो 400 पार का सीट जीतने का लक्ष्य है उसको प्राप्त करेंगे।
वही गिरिडीह के युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रंजीत राय ने कहा की गिरिडीह के युवा साथी तन मन धन से तैयार है। प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने और 400 से ज्यादा सीट जितवाने के लिए।साथ ही ससांक बेड़ा में युवा चौपाल का भी कार्यक्रम हुआ जिसमे सैकड़ों की संख्या में युवा उपस्थित थे वक्ताओं ने प्रधानमंत्री के कार्यों को लेकर युवाओं से संवाद किया और फिर से गिरिडीह और कोडरमा सीट पर भाजपा आजसू गठबंधन के प्रत्याशी को जीत दिलाने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा मोर्चा गिरिडीह के सह प्रभारी ब्रज दुबे, युवा मोर्चा गिरिडीह के लोकसभा संयोजक संजीव कुमार, कोडरमा लोकसभा के संयोजक मनोज हाजरा, युवा मोर्चा के महामंत्री संभू शर्मा, मिथुन चंद्रवंशी , युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष आकाश सिंह, सोनू सिंह , विक्की गुप्ता , शुभम पांडे, सुमित साव,कोलेस्वर साव, लोकेश चौधरी, सतीश मंडल, शहीत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।